फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, awareness

Udhampur News: लोगों ने जाने डेंगू से बचाव के तरीके

Tue, 13 Aug 2024 03:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 13 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, awareness
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगरोटा, बट्टल बालियां चला जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग का डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शहर के नगरोटा और बट्टल बालियां सहित कई क्षेत्रों में लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में बताया।
उन्होंने क्षेत्र में डेंगू से बचाव को लेकर लोगों को स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने अपने घर व आसपास के क्षेत्रों में कचरा व गंदा पानी न जमा करने के लिए प्रेरित किया। शहर के नगरोटा, सैला तालाब, बट्टलबालिया, लोंडना सहित अन्य क्षेत्रों में विभाग की टीम द्वारा लोगों के घरों में जाकर उन्हें जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को ज्यादा दिनों तक कूलर में पानी जमा न करने, साफ-सफाई रखने और फुल बाजू की कमीज पहनने के लिए प्रेरित किया। बीएमओ टिकरी राजकुमारी ने बताया कि विभाग की ओर से लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि इस बार लोग डेंगू व मलेरिया की चपेट में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed