{"_id":"66b92d91b796b09dcc057807","slug":"udhampur-health-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114088-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सावधानी बरतें वरना डेंगू करेगा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सावधानी बरतें वरना डेंगू करेगा परेशान
Mon, 12 Aug 2024 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्लाई मोड़ क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बरसात का मौसम शुरू होते डेंगू और मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान जारी है। रविवार को टीमों ने शहर के सप्लाई मोड़ सहित कई वार्डों में लोगों को जागरूक किया है। साथ ही लोगों को बताया कि सावधानी बरतें वरना डेंगू व मलेरिया परेशान करेगा।
इस दौरान टीमों ने जागरूकता पोस्टर भी वितरित किए। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि उन क्षेत्रों में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है जहां पिछले साल डेंगू के मामले अधिक आए थे। सप्लाई मोड़, ओमाड़ा, मोड़ टी मोड़ आदि क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को पानी इकट्ठा न होने देने, छतों से कबाड़ को हटाने और पूरी बाजू की कमीज पहनने की सलाह दी।
बीएमओ टिकरी राजकुमारी ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार शहर के विभिन्न वार्डों व ग्रामीण क्षेत्रों में को डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए जागरूक कर रही हैं। कई इलाकों में फॉगिंग के साथ दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है।