{"_id":"66aad9f19eceb6f6e9093abd","slug":"udhampur-health-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1007-113629-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बरसात में उबाल कर पीएं पानी, स्वच्छता का भी रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बरसात में उबाल कर पीएं पानी, स्वच्छता का भी रखें ख्याल
Thu, 01 Aug 2024 06:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर छतरेड़ी में लोगों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को ब्लॉक बसंतगढ़ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर छतरेड़ी में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विभाग की ओर से लोगों में ओआरएस के पैकेट व दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सकों की टीम ने बताया कि दूषित पानी पीने से डायरिया होता है। इसलिए, बरसात में लोग पानी उबाल कर ही पीएं। बिना सावधानियों के डायरिया से नहीं बचा जा सकता है। बरसात में बाहर की खाने-पीने की चीजों को नजरअंदाज करना होगा।
उन्होंने बताया कि पानी को उबाल कर पीने के साथ ही अधिक मात्रा में ओरआरएस का सेवन करना चाहिए। साथ ही घर और आसपास स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। बीएमओ बसंतगढ़ डॉ. यासीन ने बताया कि बरसात के मौसम में जागरूकता अभियान जारी रहेगा। अगस्त माह में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में डायरिया रोको अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।