{"_id":"68c70e81a31a3cfb390e939d","slug":"udhampur-five-dengue-case-found-health-department-spray-in-effected-areas-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127411-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दो दिन में डेंगू के पांच नए मामले आए सामने, कुल आंकड़ा 36","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दो दिन में डेंगू के पांच नए मामले आए सामने, कुल आंकड़ा 36
विज्ञापन
डेंगू अलर्ट का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बीते दो दिन में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए हैं। इससे जिला उधमपुर में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
इससे पहले वीरवार को तीन नए केस मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक मेडिकल ब्लाॅक टिकरी में सबसे अधिक 23 मामले पाए गए हैं। ब्लाॅक चिनैनी में 10 और ब्लाॅक रामनगर में तीन मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 11 मरीज रिकवर हो गए हैं और अन्य 25 का स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी में उपचार जारी है।
डेंगू के बढ़ते मामलों की रोकथाम को लेकर विभाग की तरफ से प्रयास लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जगह-जगह पहुंच कर लोगों को डेंगू से बचाव के तौर तरीकों को लेकर जागरूक कर रहीं हैं। पानी की जांच के साथ स्प्रे इत्यादि का काम भी किया जा रहा है।
वहीं इस संदर्भ में जिला मलेरिया अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि उधमपुर में डेंगू को लेकर स्थिति फिलहाल नियंत्रण में हैं। जहां भी मामले सामने आ रहे हैं वहां हमारी टीमें लगातार स्प्रे करने के साथ लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक कर रहीं हैं। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने के लिए कहा जा रहा है।