फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, door to door garwage collection

Udhampur News: घर-घर से कचरा उठाने की सुविधा बंद होने से शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था

Fri, 21 Jun 2024 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
udhampur, door to door garwage collection
जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, लोगों को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। घर-घर से कचरा उठाने की सुविधा बंद होने से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। 21 वार्डों में जगह-जगह कचरे ढेर लगे हैं और गलियां और नालियां भी कचरे से पटी हैं। कचरे से उठ रही दुर्गंध से जहां लोगों का जीना मुहाल हो गया है वहीं, शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है।
कंपनी की ओर से कर्मियों को चार माह का वेतन नहीं मिला है, जिस कारण उन्होंने काम करना बंद कर दिया है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से लोगों की परेशानी को बढ़ा रहे हैं। सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से घर-घर से कचरा उठाने की सुविधा 2018 में शुरू की गई थी। इसमें कंपनी के सफाई कर्मी घर-घर जा कर कचरा एकत्र करते थे। कोरोना काल में यह सेवा बंद रही, जिसके बाद फिर से टेंडर हुआ और सुविधा शुरू करवाई गई। लेकिन, किन्हीं कारणों से कुछ माह बाद यह सेवा फिर बंद हो गई थी। 2023 में इसका ठेका दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया। कई शहरवासी और व्यापारी सुविधा शुल्क नहीं दे रहे हैं, जिस कारण कंपनी कर्मियों को वेतन नहीं दे पा रही है। समस्या के कारण कंपनी के कर्मचारी पहले भी कई बार काम बंद एवं प्रदर्शन कर चुके हैं। मौजूदा समय यह सेवा रविवार से बंद है।
विज्ञापन

कोई खुले में तो कोई नदी-नालों में फेंक रहा गंदगी
घर-घर से कचरा उठाने की सुविधा बंद से लोग परेशान हैं। इस कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लोग गंदगी खुले में या नदी-नालों में फेंक रहे हैं। गलियां और नालियां भी गंदगी से पटी हैं। कई नालियां बंद होने की कगार पर हैं। शहर में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11271 परिवार, 2775 व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित
नगर परिषद के पास 130 स्थायी और अस्थायी सफाई कर्मचारी हैं, जिन पर शहर के 21 वार्डों की जिम्मेदारी है। लेकिन, अब घर-घर से कचरा संग्रहण सेवा बंद होने के बाद इन कर्मियों को शहर की सफाई में लगा दिया है। सुविधा के बंद होने से 11271 परिवार और 2775 व्यवसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उधमपुर शहर की जनसंख्या 84105 है। ऐसे में नगर परिषद के 130 कर्मचारियों के दम पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना बहुत ही मुश्किल है।

विभागीय कर्मियों को किया तैनात
घर-घर से कचरा संग्रहण सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी। बहरहाल, शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभाग के कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।
- नितिन गुप्ता, सीईओ, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed