{"_id":"66678e0ce5e638cb390709d4","slug":"udhampur-doda-accident-one-death-udhampur-news-c-202-1-udh1003-111711-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जम्मू से डोडा जा रही कार खाई में गिरी, हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जम्मू से डोडा जा रही कार खाई में गिरी, हेड कांस्टेबल की मौत
Tue, 11 Jun 2024 05:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
जम्मू बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में था तैनात, अस्सर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। जम्मू से डोडा की ओर जा रही एक कार के अस्सर में खाई में गिरने से पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वह जम्मू बस स्टेशन थाने में तैनात था। उसकी पहचान राम राज पुत्र अमर चंद निवासी परयोत डोडा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े दस बजे कार (जेके06-8742) अस्सर में अनियंत्रित हो हाईवे से करीब 800-900 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद अल-खैर संगठन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।