फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Divcom, Inspection, National Highway 44

Udhampur News: डिवकाम ने थर्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
Udhampur, Divcom, Inspection, National Highway 44
- कैंथगली-मौंगरी,रामनगर-बसंतगढ़ और चिनैनी सुद्धमहादेव सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डिवकाम रमेश कुमार ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के थर्ड स्थित भूस्खलन प्रभावित हिस्से का दौरा कर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ उपायुक्त सलोनी राय और जिला प्रशासन, पुलिस एवं एनएचएआई के संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
संभागीय आयुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया और कार्यकारी एजेंसियों को पुनर्निर्माण प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कर्मियों और मशीनों को तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर किए जा रहे सफाई कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कैंथगली-मौंगरी,रामनगर-बसंतगढ़ और चिनैनी, सुद्धमहादेव सड़कों के जीर्णोद्धार पर भी प्राथमिकता के आधार पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने एजेंसियों को मलबा हटाने का काम जल्द सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया और संबंधित एजेंसियों को दोहरी शिफ्ट में काम करने का भी निर्देश दिया। ताकि राजमार्ग पर यातायात जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। अपने दौरे के दौरान,जिले में पेयजल,बिजली आपूर्ति और राशन की उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क संपर्क सहित आवश्यक सेवाओं की शत-प्रतिशत बहाली सुनिश्चित करने और प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं पूरी तरह से बहाल होने तक वैकल्पिक अस्थायी व्यवस्थाओं के माध्यम से लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और अस्थायी आश्रय सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके पुनर्वास पर भी सावधानीपूर्वक काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि राजमार्ग के उधमपुर खंड को अभूतपूर्व क्षति हुई है। हालांकि इसे 29 और 30 अगस्त को बहाल कर दिया गया था लेकिन फिर से हुई लैंडस्लाइड से इसे भारी क्षति पहुंची है। जम्मू को डोडा, किश्तवाड़ और श्रीनगर से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण जीवनरेखा को बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि एजेंसियों को शनिवार तक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजमार्ग और अन्य महत्वपूर्ण सड़कों को बहाल करने और प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगे।फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed