फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, development, udhampur, development, city road

Udhampur News: शहर की शेष मुख्य सड़कों की जल्द होगी मरम्मत

Sun, 15 Sep 2024 06:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
udhampur, development, udhampur, development, city road
4.32 करोड़ रुपये की परियोजना का काम लंबे अंतराल से पड़ा है बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर की खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत का कार्य दो साल से अधर में लटका हुआ है। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से कुछ सड़क पर तारकोल बिछाई गई थी।
लेकिन, उसके बाद आचार संहिता और फिर बरसात के चलते अन्य सड़कों पर काम नहीं किया गया। इस वजह से शेष मुख्य सड़कों की हालत बदतर बनी हुई है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले खत्म हुए सीवरेज निर्माण कार्य के चलते शहर में लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी गई सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं हुई है। हालांकि, अर्बन एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) की ओर से मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पैसा जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाथिया चौक से रामनगर चौक और सैलां तालाब से बट्टल वालियां रोड पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ रोड और ट्रैफिक अधिक होने की वजह से आए दिन चालकों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासी राकेश शर्मा, जुगल किशोर, रमेश गुप्ता और शिव प्रकाश ने बताया कि सड़कों की मरम्मत काफी समय बाद धीमी रफ्तार से कराने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। त्रिकूटा नगर में पुराने राजमार्ग पर बिछाई गई तारकोल उखड़ चुकी है। ऐसे में हादसों की आशंका बनी हुई है। उन्होंने विभाग से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने की मांग की है।

शहर की इन मुख्य सड़कों की होनी है मरम्मत
जिला प्लान के तहत शहरी सड़कों की मरम्मत को लेकर भी लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया को पूरा कर जनवरी-फरवरी में कुछ सड़कों पर तारकोल बिछाई थी। इसके बाद काम को बीच में ही बंद कर दिया गया। इस वजह से कोर्ट रोड, त्रिकुटा आइस फैक्ट्री लेन, सैलां तालाब से महिला कॉलेज रोड, फॉरेस्ट आफिस रोड का कुछ हिस्सा और कई अन्य सड़कों का काम शेष है।


सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम बरसात की वजह से रुका था। इससे सैलां तालाब चौक से बट्टल वालियां रोड पर जल्द ही शुरू किया जा रहा है। करीब 4.32 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत होनी है। अधिकतर सड़क का काम कर लिया गया है, अन्य का जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
- महमूद सरवर, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed