{"_id":"68bc8a4f9031fd2d6f0ac71d","slug":"udhampur-dastkar-majdoor-union-held-protest-slathia-chowk-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127148-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों के लिए तत्काल दी जाए 5-5 हजार रुपये की राहत राशि : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों के लिए तत्काल दी जाए 5-5 हजार रुपये की राहत राशि : यूनियन
विज्ञापन
उधमपुर। सलाथिया चौक पार्क में मासिक बैठक के दौरान प्रदर्शन करते मजदूर दस्तकार यूनियन के सदस्य:
- फोटो : परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मजदूर दस्तकार यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर श्रमिकों ने सरकार से तत्काल पांच हजार की आपदा सहायता राशि प्रदान करने की अपील की है। शनिवार को यूनियन की मासिक बैठक में भाग लेने के लिए काफी संख्या में श्रमिक शहर के सलाथिया चौक पार्क में जमा हुए थे।
इस बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष दर्शन मिस्त्री की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष बंसी लाल की अध्यक्षता में किया गया था। इसमें बाढ़ और बारिश की वजह से कामकाज ठप हो जाने के कारण मजदूर वर्ग को पेश आ रही आर्थिक परेशानियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद प्रदर्शन किया गया। करते हुए मांग की गई कि तत्काल उनके लिए 5-5 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की जाए।
जिला अध्यक्ष दर्शन कुमार ने कहा कि भारी बारिश के कारण जिला में भारी तबाही हुई है और कई सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से दूरदराज के ग्रामीण इलाकों का शहरी इलाकों से संपर्क कट चुका है। इससे लोगों के घरों और जमीनों को भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं इसके चलते मजदूरों की दिहाड़ी भी नहीं लग पा रही है। जिससे उनके पास अब दो वक्त की रोटी के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई ग्रामीणों इलाकों की सड़कें अभी भी बंद हैं और वहां से भी मजदूर दिहाड़ी लगाने के लिए शहर में नहीं पहुंच पा रहें हैं। इसलिए सरकार से हमारी यही मांग है कि आपदा की इस घड़ी में हमारे मजदूर भाइयों की मदद की जाए ताकि उन्हें फाकाकशी का शिकार न होना पड़े। इसके अलावा जिन गरीब व मजदूरों की जमीनें, फसलें और घर इस आपदा में क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनका तत्काल आकलन कर नुकसान के बराबर मुआवजा देकर राहत दिलाई जाए।
उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि आपदा के इस समय विशेष राहत पैकेज दिया जाए और विपक्ष और पक्ष दोनों मिलकर आपदा के इस समय में प्रभावितों की मदद के लिए काम करें ताकि लोगों को राहत मिल सके।