फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, mindal mata yatra

Udhampur News: मिंदल माता की पवित्र छड़ी का उधमपुर में जोरदार स्वागत

Tue, 11 Jun 2024 05:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, mindal mata yatra
भजन-कीर्तन और जयकारों से दिनभर गूंजता रहा शहर, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन

यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना, डीसी ने दिखाई झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कटड़ा से उधमपुर पहुंची मिंदल माता की छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद यात्रा अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई।

सोमवार को डीसी सलोनी राय ने यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री पवन कुमार गुप्ता, तहसीदार जय सिंह भी मौजूद थे। कटड़ा के नौ देवी मंदिर से शुरू हुई मिंदल माता की छड़ी यात्रा ढोल बाजे एवं मां के जयकारों के साथ उधमपुर पहुंची। इस दौरान यात्रा का बांसा मोड़, टिकरी, बट्टल वालियां में जोरदार स्वागत हुआ। उधमपुर के संसार पैलस में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों ने छड़ी यात्रा का स्वागत कर दर्शन किए। भजन-कीर्तन और पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा को अगले पड़ाव की ओर रवाना करने के लिए जिला विकास आयुक्त सलोनी राया ने हरी झंडी दिखाई और यात्रा सुखद एवं मंगलमय होने की कामना भी की। उधमपुर से यात्रा किश्तवाड़ पहुंचेगी और वहां से हिमाचल स्थित मिंदल माता के दरबार में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed