{"_id":"666a2ff5dcf185f953035735","slug":"udhampur-culture-kheer-bhawani-yatra-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-111805-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच उधमपुर से खीर भवानी यात्रा पर 60 कश्मीरी पंडित रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच उधमपुर से खीर भवानी यात्रा पर 60 कश्मीरी पंडित रवाना
Thu, 13 Jun 2024 05:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
जयकारों से गूंजा डीसी कार्यालय क्षेत्र, एडीसी ने शुभकामनाओं के साथ दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कश्मीरी पंडितों की आस्था का महापर्व खीर भवानी मेला इस वर्ष ज्येष्ठ अष्टमी पर 14 जून को मनाया जाएगा। कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले में खीर भवानी मंदिर में लगने वाले वार्षिक मेले को लेकर कश्मीरी पंडितों में काफी उत्साह है। बुधवार को उधमपुर से 60 कश्मीरी पंडितों का एक दल मेले में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ। बुधवार सुबह एडीसी जोगेंद्र जसरोटिया ने डीसी कार्यालय परिसर से दल को शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान माता रानी के जयकारों के साथ तीर्थयात्री जोश एवं उत्साह के साथ दर्शन के लिए रवाना हुए।
एडीसी ने बताया कि 14 जून से माता खीर भवानी का भव्य मेला गांदरबल के तुलमुला में आयोजित होगा। इसके अलावा टिक्कर, कुपवाड़ा और देवसर स्थानों पर भी कार्यक्रम होते हैं। उधमपुर से इस बार प्रशासन की तरफ से एक दिन पहले ही यात्रियों को यहां से रवाना किया है। यात्रा के लिए 77 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है, जिनमें से बुधवार को 60 कश्मीरी पंडितों को रवाना किया हैं। इन सभी को जम्मू से श्रीनगर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की कानवाई के साथ ही शामिल किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्रियों को गांदरबल ले जाया जाएगा, जहां इनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। आगे की सभी व्यवस्थाएं संबंधित जिला प्रशासन की देखरेख में की गई हैं।
प्रशासन ने की यात्रियों के लिए की है निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था
यात्रा पर रवाना होने से पहले तीर्थ यात्रियों ने प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों पर संतुष्टि जताई और धन्यवाद दिया। साथ ही बताया कि प्रशासन की तरफ से उनके लिए निशुल्क बस सेवा सहित सुरक्षा और ठहरने आदि की व्यवस्था की गई है। माता खीर भवानी उनकी कुल देवी हैं, जहां पर भव्य मेला लगता है। माता रानी से हर साल श्रीनगर में शांति और विस्थापन का दर्द झेल रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित घर वापसी की दुआ मांगते हैं।