{"_id":"66ba8b5394b80d6d43049b34","slug":"udhampur-culture-kalish-yatra-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114159-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कैलाश यात्रा 27 से, 30 अगस्त को रवाना होगी पवित्र छड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कैलाश यात्रा 27 से, 30 अगस्त को रवाना होगी पवित्र छड़ी
Tue, 13 Aug 2024 03:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
डुडू में लोगों ने स्थापित की वासुकी नाग की त्रिशूल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डुडू में स्थानीय लोगों की ओर से सोमवार को वासुकी नाग त्रिशूल की स्थापना की गई। वहीं, डुडू से कैलाश यात्रा 27 अगस्त को शुरू होगी और 30 अगस्त को सुबह आठ बजे पवित्र छड़ी रवाना होगी, जोकि रात को सियोजधार में विश्राम करेगी।
यह जानकारी कमेटी की ओर दी गई है। सदस्यों ने बताया कि यात्रा 31 अगस्त को कैलाश कुंड के लिए रवाना होगी और एक सितंबर को वापस डुडू पहुंचेगी। यात्रा को लेकर डीसी से व्यवस्थाएं औश्र एसएसपी से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि डुडू से लंगर पार्टी 27 अगस्त को सुबह को रवाना होगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए डुडू बेस कैंप, ऐलो टॉप, हाथी माथा व सियोज धार में लंगर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने और वासुकी नाग का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।