फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, crime, six person arrest

Udhampur News: दो दिन में 79 मवेशी करवाए मुक्त, छह तस्कर गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2024 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 15 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
udhampur, crime, six person arrest
आठ वाहन जब्त, विभिन्न थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पुलिस ने दो दिनों में चार मवेशी तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 79 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल किए गए आठ वाहनों को जब्त कर विभिन्न थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मजालता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो वाहनों (जेके031729 और जेके14जी 0065) से पुलिस ने 22 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस को देखकर दोनों वाहन चालक मौके पर फरार हो गए। रोंदोमेल पुलिस चौकी के अंर्तगत पुलिस ने नाके पर ट्रक एवं लोड कैरियर सहित तीन वाहनों (जेके02एएच7975, जेके146357 और जेके01एपी1871) से 39 मवेशियों को बरामद किया। तस्करी के आरोप में दो चालकों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान मोहम्मद सादिक निवासी आरएस पुरा (जम्मू) और मोहम्मद खलीम निवासी झझर कोटली (जम्मू) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

चिनैनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दो वाहनों (जेके02सीएन0704 और जेके14ई9073) से 24 मवेशियों को मुक्त कराया। इस दौरान चालक इमरान खान निवासी थर्ड, बली को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस पोस्ट टिकरी में जेके20बी0041 से 4 मवेशियों को मुक्त करवाते हुए तस्करी के आरोप में मोहम्मद यूनिस निवासी बग्गा (रियासी) को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित थानों में सभी मवेशियों को मुक्त कराते हुए तस्करी के इस्तेमाल में किए वाहनों को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed