{"_id":"66abf36a7c2ffd41df0c70f4","slug":"udhampur-crime-one-person-drowned-in-tawi-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-113684-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तीन दोस्तों संग तवी में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तीन दोस्तों संग तवी में नहाने गया युवक डूबा
Fri, 02 Aug 2024 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
रौन दोमेल के दुधर नाला इलाके की घटना, दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर से 18 किलोमीटर दूर रौन दोमेल के दुधर नाला इलाके में तीन दोस्तों संग तवी नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया।उसकी पहचान वंश (20) पुत्र दीप सिंह निवासी रौन दोमेल (उधमपुर) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को उक्त युवक तीन दोस्तों के साथ तवी नदी में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में उतरने पर वह डूब गया। अन्य साथियों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते वह उसे बाहर नहीं निकाल पाए। 13 बटालियन एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट प्रवीन सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम को इस संबंध में जानकारी मिली थी। वह तवी नदी में दोस्तों के साथ तैराकी सीखने गया था।
सूचना के बाद तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन, पानी के तेज बहाव के चलते वोट को नहीं उतारा जा सका। वीरवार को फिर से अभियान चलाया गया। गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पानी का बहाव कम होने पर वोट की सहायता से अभियान को तेज करेंगे।