{"_id":"66e78241226674b43306be16","slug":"udhampur-crime-accident-udhampur-news-c-202-1-udh1007-115407-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सेब लेकर श्रीनगर से जयपुर जा रहा ट्रक बट्टलबालियां में पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सेब लेकर श्रीनगर से जयपुर जा रहा ट्रक बट्टलबालियां में पलटा
Mon, 16 Sep 2024 06:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, चालक और परिचालक सुरक्षित
ट्रक क्षतिग्रस्त, सेब की कुछ पेटियों को पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बट्टलबालियां के पास श्रीनगर के शोपिया से सेब लेकर जयपुर जा रहा ट्रक (आरजे25जीए7867) ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गया। चालक और परिचालक सुरक्षित हैं, लेकिन ट्रक के साथ सेब की कुछ पेटियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार देर रात को ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। ट्रक चालक ने सूझबूझ से हाईवे की सेंट्रल लाइन पार कर खेत में सड़क को पलट दिया। इससे ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सेब की कुछ पेटियों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि चालक व सह चालक सुरक्षित हैं।
ट्रक चालक रिंकू ने बताया कि वह श्रीनगर के शोपियां से सेब लेकर जयपुर जा रहा था। लेकिन, बट्टलबालियां के पास ब्रेक फेल हो गई। हाईवे पर वाहनों को बचाने के लिए ट्रक को नाला पार कर खेत की ओर मोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।