फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, street light

Udhampur News: हर वार्ड से दूर होगा अंधेरा, 150 स्ट्रीट और छह हाई मास्ट लाइट से रोशन होगा शहर

Fri, 19 Jul 2024 05:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
udhampur, city, street light
दो लाख रुपये की लागत से होगा काम, टेंडर प्रक्रिया पूरी, 22 जुलाई से शुरू होगा कार्य
विज्ञापन

15 दिन में काम पूरा करने का रखा लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के चौक-चौराहों सहित हर वार्ड जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमगाने लगेंगे। इसके लिए नगर परिषद की ओर से दो लाख रुपये की लागत से 150 स्ट्रीट लाइटें और छह हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।
शहर के 21 वार्डों में नगर परिषद की ओर से लगाई गई कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इस कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए लोग काफी समय से मांग उठा रहे थे। साथ ही शहर के विभिन्न चौक चौराहों व नए बस अड्डे पर लगी हाई मास्ट लाइटें खराब होने से शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता था।
विज्ञापन

इसी समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद ने कदम उठाया है। इसके तहत शहर में खराब लाइटों की मरम्मत करने के साथ ही जरूरी क्षेत्रों में लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद की ओर से 2 लाख रुपये की लागत से शहर में 150 के करीब नई स्ट्रीट लाइटों के अलावा छह हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 22 जुलाई से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब नगर परिषद की ओर से 21 वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने के साथ ही नई लगाई जाएंगी। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।



चौक-चौराहों पर खराब हाई मास्ट लाइटों की भी होगी मरम्मत
शहर के दोमेल चौक, एमएच चौक, सलाथिया चौक, नए बस अड्डे सहित अन्य चौक-चौराहोें पर लगी कई हाई मास्ट लाइटें खराब हैं। इस कारण शाम ढलते ही अंधेरा पसरने से राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब नगर परिषद की ओर से चौक-चौराहों पर खराब पड़ी हाई मास्ट लाइटों मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही जरूरत के अनुसार नई हाई मास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी।






15 दिन में दूर होगी शहरवासियों की समस्या
शहर के वार्डों की गलियों में भी नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद ने शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ ही खराब की मरम्मत करने व मास्ट लाइटें लगाने की समय सीमा 15 दिन तय की है।



शहर में काफी समय से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद के संबंधित विभाग की ओर से शहर में करीब 150 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ ही चौक-चौराहों पर खराब पड़ी हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही छह नई हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।

- विशाल सदोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article