फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, problem, protest

Udhampur News: आर्य समाज गली में चार दिन से सफाई नहीं

Thu, 22 Aug 2024 06:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
udhampur, city, problem, protest
गंदगी के ढेर जमा होने पर बिफरे दुकानदार, नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सफाई नहीं होने से नाराज शहर के आर्य समाज गली बाजार के दुकानदारों की तरफ से नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि जल्द से जल्द यहां साफ सफाई करवाकर राहत दिलाई जाए। प्रदर्शन में शामिल दुकानदार राहुल मगोत्रा, नवीन कुमार, सुनील सर्राफ व अन्य ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि यहां चार दिन से गंदगी के ढेर लगे हैं और बार-बार आग्रह करने के बाद भी नगर परिषद यहां सफाई नहीं करवा रहा है। सफाई नहीं होने से दुकानों पर कामकाज प्रभावित हो रहा है और उन्हें ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं। उधर, नगर परिषद केवल आश्वासन दे रहा है लेकिन ग्राउंड पर कोई सफाई कर्मचारी यहां सफाई करने नहीं पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि एक तरफ नगर परिषद लगातार बैठकें कर दुकानदारों को 250 रुपये प्रतिमाह स्वच्छता शुल्क देने का मांग करते हैं और दूसरी तरफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से लापरवाही बरतते हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की लचर कार्यप्रणाली के चलते पूरा शहर गंदगी की समस्या से परेशान है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि नगर परिषद शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है।
विज्ञापन

इसलिए उनकी यही मांग है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करवाए अन्यथा उन्हें मजबूर होकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की तरफ से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने को लेकर पूरी ईमानदारी के साथ काम किया जा रहा है। आर्य समाज गली में भी रोजाना सफाई करवाई जा रही है। लेकिन, सफाई होने के बाद दोबारा से कुछ लोग वहां गंदगी डाल देते हैं। उसी दिन दोबारा हटा पाना संभव नहीं होता। इसलिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है कि अपने आसपास गंदगी न फैलाएं। शहर को साफ सुथरा रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।
-विशाल सडोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article