फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, garwage, problem

Udhampur News: निस्तार कम विस्तार ज्यादा...कंडम वाहनों से ढुलाई, एक स्थान से उठाकर जगह-जगह फैला रहे कचरा

विज्ञापन
udhampur, city, garwage, problem
-नियम दरकिनार, बिना ढके भी ढोया जा रहा कचरा, पीछे चलने वाले वाहन चालकों को आती है दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में कंडम और बिना ढके वाहनों से निस्तारण प्लांट तक कचरा ढुलाई की जा रही है। इससे निस्तार से ज्यादा कचरे का विस्तार हो रहा है। एक स्थान से उठाया कचरा सड़कों पर जगह-जगह फैल रहा है। सड़कें गंदी होने के साथ इन वाहनों के पीछे चलने वालों को रोजाना परेशानी हो रही है।
शहर के छोटे-छोटे डंप से कचरा उठाकर रोजाना आटो और ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से ढुलाई हो रही है। इनमें से कई वाहन कंडम हो चुके हैं। कुछ वाहनों में बिना ढके कचरा नगर परिषद के सूई स्थित कचरा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। कूड़े की ढुलाई के लिए लगाए गए वाहन नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। ऑटो या ट्रैक्टर ट्राली ढकी न होने से कचरा डंपिंग स्टेशन तक पहुंचने से पहले बिखर जा रहा है। इससे शहर की सड़कें भी गंदी हो रही हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार कूड़ा ढुलाई के लिए ऊंची बॉडी वाले और बंद वाहनों की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन नगर परिषद के पास ऐसे वाहन नहीं हैं। शहर में बने डंपिंग स्टेशनों से कचरा उठाने के लिए ऑटो सहित ट्रैक्टर-ट्रालियों का इस्तेमाल हो रहा है। हैरानी की बात है कि इन ट्रैक्टर-ट्राली में लगी टीन की चादरें क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक कुमार, रवि कुमार, अक्षय कुमार, रमेश कुमार और पुरुषोत्तम कुमार सहित कई दुकानदारों ने बताया कि डंपिंग स्टेशनों से कचरे को दूसरी जगह स्थानांतरित करना है, तो नगर परिषद को नियमों का पालन करवाना चाहिए। साथ ही वाहनों की मरम्मत भी करवानी चाहिए। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके शहर की सड़कों पर कचरा फैल जाता है। वहीं, कचरा कई बार इन वाहनों के पीछे चल रहे लोगों के ऊपर गिरता है। लोगों ने परिषद के सीईओ से संज्ञान लेने की मांग की है।




बिना ढके नहीं की जा सकती कचरे की ढुलाई
नियम के अनुसार कचरा बिना ढके और बंद वाहनों में ही स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इस मामले में नगर परिषद की ओर से नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। मौजूदा समय में नगर परिषद में चार ऑटो, एक टिप्पर, एक कंपेक्टर है। इनमें से किसी में भी तिरपाल का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

रोजाना शहर से निकलता है 20 से 25 टन कचरा
शहर के 21 वार्ड हैं। इनमें प्रतिदिन 20 से 25 टन कचरा निकलता है। घर-घर से कचरा उठाने की जिम्मेदारी ठेका कंपनी की है। डंपिंग स्टेशन से निस्तारण प्लांट तक कचरे का परिवहन नगर परिषद की ओर से होता है।

...................................................



अगर शहर से कचरा उठाने वाले वाहन क्षतिग्रस्त हैं, तो उनको बदलकर छोटा टिप्पर लगाया जाएगा। कचरा उठाने वाले वाहन चालक को कचरा उठाने के नियमों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही तिरपाल का इस्तेमाल करने की हिदायत भी दी जाएगी। अगर ऐसा हो रहा है, तो इसका ध्यान रखा जाएगा।
- विशाल सड़ोत्रा, सीईओ, नगर परिषद, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed