फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, City Development Budget, Works Start Soon

Udhampur News: 42 लाख से शहर के 21 वार्डों में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
Udhampur, City Development Budget, Works Start Soon
- सभी वार्डों की खस्ताहाल गलियों ओर नालियों की मरम्मत की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बजट 2025- 26 के तहत 42 लाख रुपये का फंड शहर के 21 वार्डों के विकास के लिए नगर परिषद को मिला है। इस राशि से शहर के सभी वार्डों की खस्ताहाल गलियों ओर नालियों की मरम्मत के साथ अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि लोगों को परेशानियों से निजात मिल सके।
जारी फंड के अनुसार हर वार्ड के हिस्से में दो लाख रुपये आएंगे। इतनी कम राशि से विकास करवाना नगर परिषद के चुनौती से कम नहीं होगा। शहर के कई वार्डोंं में कई गलियों व नालियों की दशा इस कदर खराब है कि जितना फंड एक वार्ड के लिए आया है उसमें मरम्मत कार्य होना मुश्किल है।
विज्ञापन

कई वार्डों में गलियों व नालियों की दशा दयनीय

शहर के वार्ड नंबर 21, 8, 3, 11, 20 सहित अन्य वार्डों में गलियों की दशा दयनीय है। पिछले काफी लंबे समय से वार्ड वासी गलियों की मरम्मत करवाने के साथ ही क्षतिग्रस्त हुई नालियों को बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन फंड न होने के कारण मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा था। अब परिषद के पास फंड आने से लोगों को आस जगी है। इतना ही नहीं कई गलियों में रंग-बिरंगी टाइलें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ साल पहले वार्ड में आए क्षेत्र का भी होगा विकास
नौ साल पहले शहर के वार्डों के अधीन आए क्षेत्रों में भी फंड से विकास कार्य करवाए जाएंगे। हालांकि नगर परिषद के अधीन आने के बावजूद इन क्षेत्रों में विकास कार्य न होने से कई गलियां व नालियां टूटी हुई हैं। इनमें खासतौर पर वार्ड नंबर 20, 1, 21 और 20 के क्षेत्र आते हैं। अब परिषद के पास आए फंड के तहत इन क्षेत्राें में भी गलियों की मरम्मत का कार्य होगा।

कोट...

शहर के 21 वार्डों के लिए 42 लाख रुपये का फंड आया है। वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए प्लान तैयार कर डीसी को भेज दिया गया है। जैसे ही मंजूरी मिलने पर यह प्लान डीसी कार्यालय से वापस आएगा, वार्डों में निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-सद्दाम हुसैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

रिपोर्ट, परवेज खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed