{"_id":"66b933576ceb7701f20771a4","slug":"udhampur-chinney-janta-darwar-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-114103-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डॉ. जितेंद्र ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की बात, पीडीए से मुक्ति का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डॉ. जितेंद्र ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की बात, पीडीए से मुक्ति का उठा मुद्दा
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गौरीकुंड तथा सुद्धमहादेव को भी देविका प्रोजेक्ट के अधीन लाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लगे जनता दरबार में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जनता की समस्याएं सुनीं और कुछ का मौके पर निवारण किया गया। केंद्रीय मंत्री के सामने लोगों ने कटवालत, सुद्धमहादेव, कोसार, मानतलाई, करलाह, पचोत, कुद को निर्माण कार्य के लिए पीडीए से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई।
रविवार को जनता दरबार में अलग-अलग जगह से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों को जनता दरबार में उजागर किया। केंद्रीय मंत्री के सामने लोगों ने कहा कि पीडीए के कारण काम करने में कई औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं जिससे परेशानियां होती हैं। गौरीकुंड तथा सुद्धमहादेव को भी देविका प्रोजेक्ट के अधीन लाया जाए। इससे इन इलाकों में छोटे-छोटे घाट बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान करलाह से गौरीकुंड सड़क का कार्य पूरा करने, पीएमजीएसवाई सड़कों के तहत अधिग्रहित जमीन का मुआवजा देने, सुद्धमहादेव में खेल मैदान बनाने, गौरीकुंड में हाई स्कूल बनाने, बश्ट स्कूल को हायर सेकेंडरी का दर्जा देने, चिनैनी-सुद्धमहादेव हाईवे के बीच आए मकानों का मुआवजा देने, लाटी में डिग्री कॉलेज तथा केंद्रीय विद्यालय खोला जाए। सिरा से शिव गली सड़क की हालत में सुधार करने, सिरा तथा घंटवाल में आईटीआई कॉलेज खोलने, लाटी में फायर ब्रिगेड की सुविधा देने, चिनैनी हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी का दर्जा देने, चिनैनी को हाईवे से क्रॉसिंग पॉइंट देने, इनडोर स्टेडियम बनाने के अलावा कई मांगें लोगों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखीं।
देरी से पहुंचने पर पूर्व मंत्री को नहीं मिला समस्या रखने का मौका
चिनैनी: चिनैनी में केंद्रीय मंत्री द्वारा रखें गए जनता दरबार में पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह भी पहुंचे। देरी से पहुंचने पर उन्हें समस्या रखने का मौका नहीं मिला। दरअसल डीडीसी अध्यक्ष लालचंद के संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री का नाम पुकारा गया। केंद्रीय मंत्री के साथ बैठे पूर्व मंत्री भी अपनी समस्या रखने के लिए मंच पर गए, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें बोलने से मना कर दिया। इस पर पूर्व शिक्षा मंत्री केंद्रीय मंत्री से मिलने का समय लेकर वहां से चले गए। संवाद