{"_id":"66d0e307c33f70e3300600d4","slug":"udhampur-chinney-health-dengue-awareness-udhampur-news-c-202-1-udh1007-114756-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डेंगू से सावधानी ही बचाव, लापरवाही बरतेंगे तो होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डेंगू से सावधानी ही बचाव, लापरवाही बरतेंगे तो होंगे परेशान
Fri, 30 Aug 2024 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने धनु पंचायत में लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चार दिन से डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। विभाग की ओर से डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान जारी है। वीरवार को ब्लॉक टिकरी की धनु पंचायत में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि डेंगू से सावधानी ही बचाव है। यदि लापवाही बरतेंगे तो डेंगू परेशान करेगा। इसलिए लोग घरों की छत पर कबाड़ जमा न करें। घर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखें। डेंगू का मच्छत साफ पानी में पनपता है। इसलिए जितना हो सके कहीं भी जलभराव न होने दें। कूलरों का पानी बदलते रहें।
इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए और इनमें बताई गई सावधानियां बरतने की अपील की।
बीएमओ टिकरी राजकुमारी सकोलिया ने बताया कि यह अभियान बरसात के मौसम तक जारी रहेगा। इसलिए लोग इन सावधानियों का ध्यान रखें। कोई बुखार से पीड़ित मरीज मिलता है तो उसका टेस्ट करवाएं।