फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chinney, cpl t10 cricket

Udhampur News: सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर पावर हिटर अंतिम चार में

Wed, 24 Jul 2024 04:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 24 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chinney, cpl t10 cricket
हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में सीपीएल प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डुडू क्रिकेट क्लब को दी छह विकेट से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में चिनैनी प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी-10 प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हुए। दिन में खेले गए एकमात्र मुकाबले में पावर हिटर टीम ने सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
प्रतियोगिता का पहल क्वार्टर फाइनल मुकाबला पावर हिटर और डुडू क्रिकेट क्लब की टीम के बीच खेला गया। डुडू क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज बलवीर कुमार के 28 गेंद में 42 रन की मदद से टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 84 रन बनाए और जीत के लिए 85 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

पावर हिटर टीम के गेंदबाज रमन ने दो ओवर में 19 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर हिटर ने सात ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें लक्ष्य प्रताप ने 8 गेंद में सर्वाधित 26 रन का योगदान दिया। डुडू टीम के अमित ने एक ओवर में 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए पावर हिट्टर टीम के गेंदबाज रमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीत के साथ पावर हिटर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यह पहली टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed