{"_id":"68c8741a87dc40695f0e315b","slug":"udhampur-chak-and-gangeda-sumit-magotra-meet-with-flood-vicitms-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-127419-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चक व गंगेड़ा में पीड़ित परिवारों से मिले सुमित मगोत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चक व गंगेड़ा में पीड़ित परिवारों से मिले सुमित मगोत्रा
विज्ञापन
उधमपुर। हाल ही में हुई लगातार बारिश के चलते चक, गंगेड़ा के लोगों का काफी नुकसान हुआ। इसका जायजा लेने और लोगों की मदद करने के लिए कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने मौके का दौरा किया।
मगोत्रा ने बताया कि बारिश के चलते गांव में भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और ग्रामीणों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। जिसके चलते ग्रामीणों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई। मलबा गिरने के कारण घरों के साथ-साथ जानवर, राशन और जरूरी सामान भी मिट्टी में दब गया है। खेतों की जमीनें भी बर्बाद हो गई है।
लोगों के पास न तो सिर छुपाने को छत बची है और न ही खाने-पीने का कोई स्थायी इंतजाम है। प्रशासन ने अब तक केवल सीमित राहत सामग्री ही पहुंचाई है। टेंट, राशन और प्राथमिक चिकित्सा की भारी कमी है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवारों को टेंट, राशन, कंबल और जरूरी सामग्री मुहैया करवाया जाए ताकि गांववासियों को सामान्य जीवन में लौटने में मदद हो सके। संवाद