फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, bsnl sim problem

Udhampur News: पटवारियों की बीएसएनएल सिम एक हफ्ते से बंद, अटके काम

Wed, 21 Aug 2024 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
udhampur, bsnl sim problem
जिले के सभी तहसील कार्यालयों में काम नहीं होने से रोजाना परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। राजस्व विभाग में पटवारियों के सिम बंद होने के कारण एक सप्ताह से लोगों के ऑनलाइन काम अटके हुए हैं। जिले की सभी तहसील कार्यालय में लोगों के फर्द, इंतकाल, आय, ओबीसी, बर्थ, मैरिज और कृषि प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल कामकाज को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक विभाग में ऑनलाइन काम शुरु करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर उप राज्यपाल प्रशासन ने राजस्व विभाग के पटवारी, गिरदावर, नायब तहसीलदार और तहसीलदार को बीएसएनएल कंपनी के सिम उपलब्ध करवाने के बाद इसका इस्तेमाल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

लेकिन, एक सप्ताह से सिम की इनकमिंग बंद होने से सारे काम अटक गए हैं। स्थानीय निवासी शाम लाल, सूरज सिंह, पवन सिंह, जमाल दीन, अब्दुल क्यूम, राजकुमार और राकेश कुमार ने बताया कि इंतकाल की नकल के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। मगर, सिम बंद होने के कारण अभी तक नकल नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तो कुछ ही पटवारियों द्वारा निजी नंबरों को रजिस्टर करवाकर काम चलाया जा रहा है। लेकिन, अभी भी कई पटवारियों के सिम बंद होने से लोगों के काम अटके हुए हैं।




पटवारी बोले- सरकार ने पेमेंट नहीं की, बीएसएनएल ने बंद कर दी इनकमिंग
इस संदर्भ में पटवारियों ने बताया कि सरकार द्वारा बीएसएनएल कंपनी को पेमेंट नहीं करने से इनकमिंग बंद कर दी है। उन्हें दी गई सिम एक सप्ताह से बंद है। इस कारण वह लोगों के काम नहीं कर पा रहे हैं। किसी का भी काम पोर्टल में करने के बाद उनके मोबाइल में ओटीपी आती है। लेकिन, सिम कार्ड बंद होने की वजह से ओटीपी नहीं आ रही है। इससे काम लटके हुए हैं। जिले में 150 से अधिक पटवारी हैं। इस कारण यह समस्या हर तहसील में आ रही है। लोग काम करवाने के लिए रोजाना आ रहे हैं। सिम बंद होने से कामकाज ठप हो गया है। जब तक ओटीपी नहीं आता वह काम नहीं कर सकते।


एक सप्ताह से पटवारियों के सिम बंद होने से लोगों के कई काम नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन, अब ज्यादातर पटवारी अपने निजी नंबर को पंजीकृत कर काम चला रहे हैं। सिम बंद होने से काम प्रभावित हो रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही बंद हुई सिम चल पड़ेगी और लोगों के काम जल्द होंगे।
- संजीव, नायब तहसीलदार, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed