{"_id":"68bc9e2922fafa10d90112f1","slug":"udhampur-block-pancheri-landar-panchayat-for-water-tank-built-soon-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127156-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत लांदर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए बनेंगी चार टंकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत लांदर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए बनेंगी चार टंकियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पीआरआई कैपेक्स बजट के तहत ब्लाॅक पंचैरी की पंचायत लांदर के पेयजल की समस्या वाले चार वार्डों में जल्द ही वाटर टंकियों का निर्माण किया जाएगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से चार लाख की लागत से वार्ड चार के मकोल सेर, वार्ड पांच के डबरू मोड़ा के अलावा वार्ड छह और वार्ड आठ के सार्वजनिक पहुंच वाली जगहों पर यह टंकियां बनाने का काम पूरा किया जाएगा। इस काम को लेकर विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य इन इलाकों में पानी की किल्लत को दूर करना है।
स्थानीय मोहन सिंह, विमल कुमार, नीरज सिंह, अमित कुमार व अन्य ने बताया कि दूरदराज के इस पहाड़ी इलाके में पानी की काफी किल्लत बनी रहती है। खासकर गर्मी के दिनों में पानी के लिए दर-बदर होना पड़ता है। मवेशियों के लिए भी पानी का प्रबंध करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस तरह की पानी की टंकियां हमें काफी राहत देंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पानी की टंकियां बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने पर आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग