{"_id":"68b753c193dd5e5da504fe18","slug":"udhampur-bar-association-president-surendra-khajuria-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-127016-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका कायाकल्प की आड़ में पूरे शहर को तबाह किया : बार अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका कायाकल्प की आड़ में पूरे शहर को तबाह किया : बार अध्यक्ष
विज्ञापन
उधमपुर। पत्रकारों को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र खजूरिया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उधमपुर बार एसोसिएशन ने स्टेटहुड की मांग का किया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका और उधमपुर के लिए दशकों से कोई काम नहीं हुआ। जो भी काम करवाया वो केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने करवाया। मैं उनके इस बयान की निंदा करता हूं। देविका के कायाकल्प की आड़ में पूरे शहर को तबाह कर दिया गया। यह आरोप उधमपुर बार एसोसिएशन के प्रधान वरिष्ठ एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में लगाया।
खजूरिया ने कहा कि जम्मू बार एसोसिएशन राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन कर रही है क्योंकि बिना राज्य के दर्जे के जनता के चुने हुए नुमांइदे भी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। मौजूदा हालात में किसी भी भी नुमाइंदे की सुनवाई नहीं हो रही है और न ही उनके पैसा ऐसा कोई अनुदान है जिससे वो तत्काल प्रभावितों की मदद कर सकें। वहीं डाॅ. जितेंद्र सिंह के बयान पर खजूरिया ने कहा कि वह उधमपुर के सांसद हैं और भारत सरकार में मंत्री हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है लेकिन उधमपुर में आकर उन्होंने जो बयान दिया है। उनकी जानकारी के लिए यह बता दें कि देविका में श्मशानघाट के लिए जो शेड का निर्माण किया गया तो वो एक परिवार ने 60 के दशक अपने स्वर्गीय भल्ला जी के निधन पर उनकी याद में बनाए थे। जबकि स्वर्गीय पंडित लाला अमर नाथ ने लोकल बॉडी के मंत्री के रूप में उधमपुर को एक टाउन हाल, शहीद भगत सिंह पार्क और डिग्री कालेज देविका नगरी को दिया।
उसके बाद कौनसी सरकार ने उधमपुर को ऐसा क्या दिया जिसे यह कहा जा सके कि यह उधमपुर के लिए लैंडमार्क है। खजूरिया ने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह जो दावे कर रहे हैं उन्हें मालूम होना चाहिए कि सीवरेज प्लांट सबसे पहले स्वर्गीय लाल शिव चरण गुप्ता ने उधमपुर के लिए लाया था। इसके सुबूत आज भी उधमपुर में मौजूद हैं। ऐसे में डॉ. जितेंद्र यह दावा कैसे कर सकते हैं कि उधमपुर में किसी ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
स्वर्गीय विधायक बालक राम ने देविका श्मशान घाट पर पुल का निर्माण करवाया था। पूर्व एमएलसी चुन्नी लाल खजूरिया ने श्मशानघाट का जीर्णोद्धार किया और गरीब लोगों के लिए सरस्वती आश्रम का निर्माण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नमामि गंगे और देविका के कायाकल्प को लेकर जो बीड़ा उठाया था तो कायाकल्प कहां हुआ। जो 186 करोड़ खर्च करने का दावा किया जा रहा वो कहां पर खर्च हुआ है। देविका के कायाकल्प की आड़ में पूरे शहर को तबाह करके रख दिया गया है। सीवरेज का सारा गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और पूरा सीवरेज प्लांट फैल हो चुका है। इसको लेकर आरटीआई भी लगाने के बावजूद देविका परियोजना को लेकर आज तक उन्हें डीपीआर मुहैया नहीं कराई गई।