फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Balwaan singh, Panther Party, Visit Rain Effected Areas

बारिश ने छीना किसानों का सहारा : बलवान सिंह

विज्ञापन
Udhampur, Balwaan singh, Panther Party, Visit Rain Effected Areas
उधमपुर। प्रभावित इलाके का दौरा करते पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह। संवाद
उधमपुर। विधानसभा क्षेत्र उधमपुर ईस्ट के कई गांवों में मूसलाधार बारिश से तबाही का मंजर है। कहीं खेत पानी में बह गए तो कहीं घर जमींदोज हो गए। गरीब परिवार बेसहारा हो गए हैं। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष बलवान सिंह ने दी। उन्होंने सोमवार को गांव-गांव जाकर लोगों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन

बलवान सिंह ने बताया कि हजारों कनाल उपजाऊ जमीन बह गई है। खेत उजड़ चुके हैं। कई परिवारों के घर उजड़ गए। बलवान सिंह ने रिट्ही, कूनाला, जगानू, उरलियां बट्टल, करोआ, मोटू, पंजिया, पिंगल, मल्हाड़ पंचायत का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। जगह-जगह रास्ते टूट चुके हैं और कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।
विज्ञापन

लोगों से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि कई गांव में ना तो बिजली आ रही है और ना ही कोई रास्ता बचा है। आने-जाने के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं और लोग बेहद परेशान हैं। लगभग हर पंचायत में यही हालात हैं। सिंह ने तुरंत जिला प्रशासन से संपर्क किया और जनता की समस्याएं उनके सामने रखीं। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया कि रास्तों और बिजली की समस्या को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed