फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Bachh Dua Parv, Celebrate, Devika Ghat

Udhampur News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया बच्छ दुआ पर्व

विज्ञापन
Udhampur, Bachh Dua Parv, Celebrate, Devika Ghat
उधमपुर। देविका घाट पर बच्छ दुआ व्रत के अनुष्ठान पूरे करती महिलाएं: संवाद
-परिवार और बच्चों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने दिनभर रखा उपवास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले भर में मंगलवार को बच्छ दुआ (वत्स द्वादशी) व्रत का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिला श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और धार्मिक विधिविधान से व्रत के धार्मिक अनुष्ठान पूरे कर परिवार सहित बच्चों की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की।
इसको लेकर शहर में अलसुबह से ही महिलाओं का पावन देविका तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही संख्या में इजाफा होता चला गया और शाम तक देविका तट पर मेले सा माहौल बना रहा। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के भी कडे प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

पूजन करने पंहुची पूजा देवी, राजकुमारी, बिंदिया शर्मा, रीना गुप्ता व अन्य ने बताया कि बच्छु दुआ पर्व के अनुसार 13 महिलाएं एक समूह बनाती है और फिर बीच में 13 प्रकार के फल, 13 पत्थर और 13 रोटियां रख कर परिक्रमा करती हैं। बीच में आटे के साथ तैयार गाय व बछड़े की प्रतिमा भी रखी जाती है। साथ वह दिनभर उपवास रखती हैं। राधा कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन और बच्छ दुआ की कथा सुनते और सुनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुग्गर संस्कृति में बच्छ दुआ पर्व का बहुत ही महत्व है। इस व्रत को विशेष तौर पर बच्चों की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए रखा जाता है। कथा सुना कर आज के दिन के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया जाता है। जिनके घर में बेटे का जन्म हुआ होता है या फिर जिस घर में किसी की शादी हुई होती है तो पूजन करने के साथ एक सूट को मंदिर में चढ़ाना होता है। पूजन के बाद महिलाएं पानी पी सकती हैं और शाम के समय फल खा सकती हैं। व्रत को दूसरे दिन पूजन के बाद भोजन करके खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed