फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, amarnath yatra, security review

Udhampur News: देश विरोधी तत्वों के खात्मे के लिए रोडमैप तैयार

Tue, 25 Jun 2024 06:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
udhampur, amarnath yatra, security review
श्री अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस लाइन में सहायक मल्टी-एजेंसी सेंटर (एसएमएसी) की बैठक एसएसपी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए रोड मैप तैयार किया गया। वहीं, सुरक्षा बलों और खुफिया ग्रिड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में आतंकवाद और इसके समर्थन संरचनाओं को खत्म करने के लिए अधिक समन्वित तरीके से काम करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सुरक्षा परिदृश्य, कानून व्यवस्था की स्थिति, आतंकवादियों की आवाजाही और उपस्थिति, आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास, जमीनी कार्यकर्ताओं पर निगरानी, आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों, लापता युवाओं और पीओके में उनकी उपस्थिति और युवाओं के कट्टर पंथीकरण पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान अमरनाथ तीर्थ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई और एनएचडब्ल्यू पर यात्रियों की सुरक्षित और परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात योजना की भी समीक्षा की गई। अमरनाथ यात्रा के दौरान जिले में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पीठासीन अधिकारी द्वारा तैनाती योजनाओं पर मंथन किया गया। बैठक में सेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसबी, आईबी, सीआईडी, एमआई के प्रतिनिधियों और जिला उधमपुर के सभी पुलिस पर्यवेक्षक अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


आतंकवाद विरोधी ग्रिड के संबंध में साझा की जानकारी
बैठक में अधिकारियों ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी ग्रिड को लेकर उठाए जा रहे कदमों के बारे में इनपुट और फीडबैक साझा किया। देश विरोधी तत्वों की आंतरिक गतिविधियों, उनके तौर-तरीकों और नशीले पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ एक उचित रोडमैप तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed