{"_id":"667b4dda5d55619192033474","slug":"udhampur-amarnath-yara-administration-dc-inspection-udhampur-news-c-10-jmu1040-388223-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: काली माता मंदिर टिकरी में होगा अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: काली माता मंदिर टिकरी में होगा अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत
Wed, 26 Jun 2024 04:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने दौरा कर स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों व लंगर कमेटी के सदस्यों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। काली माता मंदिर टिकरी में 29 जून को अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत होगा। इसके चलते मंगलवार को डीसी ने टिकरी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए।
जानकारी के अनुसार प्रशासन सहित शहर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। मंदिर कमेटी की ओर से इस बार भी विशाल लंगर की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने टिकरी से लेकर चिनैनी सुरंग तक लगाए जा रहे लंगर स्थलों का दौरा कर लंगर कमेटी से यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों की जानकारी हासिल की। डीसी ने लंगर स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्लास्टिक एवं पॉलिथी का इस्तेमाल न करने, फायर सेफ्टी से जुड़े सभी नियमों का पालन करने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने एवं लंगर के दौरान खानपान की सामग्री में किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उधमपुर रूट पर यात्रियों के लिए आपात परिस्थिति में रुकने के लिए 26 लाजमेंटस का भी निरीक्षण किया गया। नगर परिषद के अधिकारियों को लंगर एवं लाजमेंट स्थलों पर सफाई व्यवस्था एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिले में लंगर के लिए अब तक 24 आवेदन प्राप्त
यात्रा के दौरान जिला उधमपुर में यात्रा ट्रैक पर टिकरी से लेकर चिनैनी सुरंग तक 24 लंगर लगाने के आवेदन मिले हैं। इनमें से 16 को अनुमति दे दी गई है। जबकि बुधवार तक वेरीफिकेशन जांच पूरी होने पर 4 ओर को अनुमति दे दी जाएगी। इसके अलावा अन्य की औपचारिकताएं पूरी न होने पर उन्हें रद्द भी किया जा सकता है। इस बारे में एडीसी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा शुरू होने तक और शुरू होने के बाद भी कई आवेदन प्राप्त होते हैं। जिन आवदेकों की औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी उन्हें लंगर लगाने की अनुमति दे दी जाएगी। जिससे लंगरों की संख्या में ओर भी बढ़ोतरी हो सकती है।