फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, administration, principal seceartry, janta darbar

जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से किया जाएगा हल : प्रधान सचिव

Wed, 12 Jun 2024 06:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 12 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
udhampur, administration, principal seceartry, janta darbar
उधमपुर में जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधान सचिव चंद्राकर भारती ने कहा कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। लोगों को घरद्वार पर हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने आउटरीच कार्यक्रमों में जमीनी स्तर के मुद्दों का आकलन करने पर जोर दिया, ताकि सार्वजनिक सेवा वितरण तंत्र में सुधार हो सके। वह मंगलवार को उधमपुर में आयोजित जनता दरबार में बोल रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए। जनता दरबार में लोगों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। निष्पादन एजेंसियों को विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए कहा। नशे जैसी सामाजिक बुराई के दुष्प्रभावों के बारे में गहन जागरूकता पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए जिले में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के प्रयासों को और तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। अधिकारियों को पिछले आउटरीच कार्यक्रमों के परिणामों के आधार पर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने आम जनता के बीच कल्याणकारी एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर योजना कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा करते हुए कर्मचारियों और योजना लाभार्थियों के साथ बातचीत की। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक भी मांगा। कार्यक्रम में डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद, डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया, डीसी सलोनी राय, एसएसपी जोगिंदर सिंह, एडीसी जोगिंदर सिंह जसरोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दरबार में लोगों ने यह उठाई मांगें
जनता दरबार में लोगों ने सड़कों की बदहाल हालत, कमजोर मोबाइल सिग्नल, पर्यटन को बढ़ावा, जाम, मनरेगा के तहत लंबित देनदारियां, सड़क चौड़ीकरण, नए राशन डिपो खोलने, अनिर्धारित बिजली कटौती, पेयजल किल्ल्त आदि समस्याएं उजागर कीं। इसके अलावा सीवरेज और जल निकासी की समस्या, भूमि मुआवजा, शिक्षण स्टाफ की कमी, एनएच पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर और वेयर हाउस में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र की स्थापना के अलावा कांस्टेबलों की भर्ती के मुद्दे को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed