{"_id":"6543efc2924360e9b306e374","slug":"udhampur-administration-drive-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-4163-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 10 दिन में 14 किलो पॉलिथीन जब्त, 42 हजार रुपये वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 10 दिन में 14 किलो पॉलिथीन जब्त, 42 हजार रुपये वसूला जुर्माना
Fri, 03 Nov 2023 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर प्रशासन सख्त, बाजारों रोजाना चलाया जा रहा अभियान
कारोबारियों और रेहड़ी-फड़ी वालों को जागरूक करने के साथ दी जा रही हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। 10 दिन में 14 किलो पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। शहर के बाजारों में रोजाना अभियान चला जा रहा है, जिसमें नगर परिषद का भी सहयोग लिया जा रहा है। कारोबारियों और रेहड़ी फड़ी वालों को जागरूक करने के साथ ही हिदायत भी दी जा रही है।
पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैलाने और प्रतिबंधित पालीथिन के इस्तेमाल को लेकर जारी किए गए निर्देश पर नगर परिषद सख्ती से पालन कर रहा है और ऐसे करने वालों की जेब पर प्रशासन की कैंची भी चलना शुरू हो गई है। अब तक शहर में दो दर्जन कारोबारियों एवं रेहड़ी-फड़ी वालों से कचरा फेंकरने पर करीब 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। साथ ही 14 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया गया है। अधिकारियों की मानें तो कचरे की समस्या को लेकर प्रशासन काफी सख्त है, अगर भविष्य में भी इस समस्या को लेकर कोई सुधार नहीं हुआ तो प्रशासन की ओर से कड़ा रुख अपनाया जा सकता है।
शहर व आसपास के इलाकों में कचरे की समस्या गंभीर रूप धारण करती जा रही है। हालांकि प्रशासन के साथ-साथ आम जनता का भी उतना ही फर्ज बनता है कि अपने क्षेत्र को साफ रखने में योगदान दें, लेकिन लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुछ दिनों पहले बैठक की गई और यह निष्कर्ष निकाला गया कि जब तक सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने या फिर खुले में कूड़ा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन
संबंधित विभागों को हर सप्ताह रिपोर्ट जमा कराने के निर्देश
डीसी सलोनी राय ने 21 अक्तूबर को लिखित रूप में एक निर्देश जारी किया है, जिसमें खुले में कूड़ा फेंकने, प्रतिबंधित 120 माइक्रोन से कम वाले पॉलिथीन में सामान बेचने, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथीन को जलाने पर संबंधित विभागों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए प्रशासन, नगर परिषद एवं पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों को हर सप्ताह रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए गए हैं। नियमों के अनुसार अगर कोई अपने निजी परिसर में प्लास्टिक को जलाता है तो उसे एक हजार, सार्वजनिक स्थान पर दो हजार और संस्था या प्रतिष्ठानों में जलाते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए निर्देशों के आधार पर पुलिस व अन्य संबंधित विभाग के सहयोग से कार्रवाई जारी है। नगर परिषद ने 10 दिन में 14 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। खूले में प्लास्टिक या पॉलीथिन जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो नियमों के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
- अमित शर्मा, सीईओ नगर परिषद, उधमपुर।