{"_id":"66906b99f200544cf800d2d7","slug":"udhampur-administration-dc-inpecttion-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-112890-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले में नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले में नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया शुरू
Fri, 12 Jul 2024 05:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
जगह के चयन के लिए डीसी ने किया जीएमसी परिसर का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीरवार को उचित स्थान के चयन के लिए डीसी सलोनी राय ने जीएमसी परिसर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
डीसी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मन्हास और जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता के साथ वीरवार को जीएमसी में नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र के लिए उचित स्थान की पहचान करने के लिए साइट का दौरा किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त को पुनर्वास केंद्र के नियोजित संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नशीली दवाओं की लत से प्रभावित लोगों के लिए समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थापना प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन प्रभावित व्यक्तियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। विभिन्न सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाकर उन्हें समाज में फिर से शामिल होने में सहायता करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाद में, उपायुक्त ने एएलसी कार्यालय, महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर, महिला सशक्तिकरण के लिए जिला हब और मिशन पोषण के जिला कार्यक्रम कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया।