फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, accident, one woman death

Udhampur News: बट्टल पुल से नीचे गिरी मेटाडोर, एक महिला की मौत, 15 घायल

Mon, 10 Jun 2024 06:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
udhampur, accident, one woman death
मजालता में शाम सवा चार बजे की घटना, नगरोटा के लिए निकली थी बस
विज्ञापन

डेढ़ सौ फुट नीचे गिरने से मेटाडोर हुई क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील मजालता में बट्टल इलाके में मेटाडोर के पुल से गिरने से एक महिला की मौत और 15 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए पीएचसी मजालता ले जाया गया। वहां पर कुछ की हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू और जीएमसी उधमपुर रेफर किया गया है। यह हादसा रविवार शाम को सवा चार बजे का है। मेटाडोर में 18 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार मनवाल से नगरोटा रूट पर चलने वाली उक्त मेटाडोर (जेके 21-6133) शाम को सवा चार बजे बट्टल पुल पर अनियंत्रित होकर करीब डेढ सौ फुट नीचे नाले में गिर गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल सहायता के लिए पहुंचे और पुलिस की सहायता से घायलों को मेटाडोर से बाहर निकाल कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने एक महिला को मृत लाया घोषित कर दिया। उसकी पहचान माया देवी (55) पत्नी चैन सिंह निवासी मजालता के रूप में हुई है। बस में करीब 18 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे का कारण यहां ट्रकों की कानवाई है। यहां रोड काफी तंग है और एक साथ दो वाहनों के गुजरने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन



पेड से अटकने से बचा बड़ा हादसा
पुल के छोर से नीचे गिरने के बाद मेटाडोर पलटा खाकर नाले के नजदीक एक पेड से अटक गई। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। लोगों का कहना था कि अगर मेटाडोर सीधे नीचे गिरती तो काफी जानी नुकसान हो सकता था। पेड़ की वजह से मेटाडोर का सिर्फ एक हिस्सा ही जमीन के साथ लगा था। इस करण अंदर फंसे घायलों को भी बिना किसी परेशानी के बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग हुए हादसे में घायल

मानसी शर्मा (16) पुत्री प्रदीप कुमार निवासी मानसर मजालता, वेद रानी (17) पुत्री सोमराज निवासी पलेतर मजालता, सुषमा देवी (38) पत्नी प्रदीप कुमार निवासी मानसर मजालता, नीना देवी (25) पत्नी उत्तम चंद निवासी पलनू मजालता, मानवी देवी (07) पुत्री उत्तम चंद निवासी पलनू, मजालता, रोहित (40) पुत्र शाम लाल निवासी विजयपुर सांबा, पूजा देवी (30) पत्नी मनसा राम निवासी बट्टल मजालता, गीता देवी (32) पत्नी सोमराज निवासी बालपुर मजालता, कैलाशो देवी (38) पत्नी सोमराज निवासी पलेतर मजालता, साधू राम (55) पुत्र भगत निवासी खून मजालता, बिटो देवी (60) पत्नी दता राम निवासी गलक रामकोट, रीतू देवी (35) पत्नी कुलदीप राज निवासी मजालता, शोभा देवी (35) पत्नी मनसा राम निवासी बटटल मजालता और उत्तम चंद निवासी बट्टल मजालता के रूप में हुई है। वहीं, दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed