{"_id":"66b9344d303df40e120a9d44","slug":"udhampur-accident-one-death-three-injured-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-114096-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दो सड़क हादसों में महिला की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दो सड़क हादसों में महिला की मौत, तीन लोग घायल
Mon, 12 Aug 2024 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रविवार को हुए दो सड़क हादसों में एक महिला की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनैनी में जारी है।
पहला हादसा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुबह 10 समरोली के पास हुआ। इसमें उधमपुर से श्रीनगर की ओर जा रहे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सरवन कुमार निवासी किश्तवाड़ घायल हो गया और पीछे बैठी पिंकी देवी निवासी किश्तवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरा हादसा प्रेम मंदिर के पास हुआ। इसमें बाइक के फिसलने से सवार मोहम्मद तारिक निवासी चंप्याड़ी चिनैनी और मोहम्मद यासीन घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।