फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, 50% Schools Open today, Audit Complete

Udhampur News: जिले में 50% सरकारी स्कूलों की सुरक्षा ऑडिट पूरा, कल से बहाल होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
Udhampur, 50% Schools Open today, Audit Complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। खराब मौसम के बाद सुरक्षा ऑडिट प्रमाण पत्र के इंतजार में बीते 19 दिन से बंद पचास प्रतिशत से अधिक सरकारी स्कूल सोमवार को खुल जाएंगे। शेष स्कूलों को भी जैसे-जैसे सुरक्षा ऑडिट प्रमाण पत्र मिलते जाएंगे उनमें भी कक्षाओं का संचालन शुरू होता जाएगा।
सुरक्षा आडिट करवा चुके स्कूल प्रबंधन समितियों एवं संस्थान प्रमुखों की तरफ से इस बाबत विद्यार्थियों को सूचित कर दिया गया है। अब सोमवार को सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थियों की रौनक फिर से लौट आएगी। उल्लेखनीय है कि मौसमी खराबी के कारण 26 अगस्त से सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद रखा गया था। इस बीच कई स्कूल भी आपदा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ में जलभराव व दरारें आने जैसी समस्याएं पैदा हो गई।
विज्ञापन

इसलिए जब मौसम में सुधार हुआ तो शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कक्षाओं का संचालन शुरू करने से पहले सभी स्कूली इमारतों की सुरक्षा जांच कर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम शुरू किया है। हालांकि इस बीच 12 सितंबर से निजी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन उनके संस्थान प्रमुखों से सुरक्षा वचनबद्धता का प्रमाण पत्र जमा करवाकर शुरू कर दिया गया था लेकिन सरकारी स्कूलों में सुरक्षा जांचने का काम लोक निर्माण विभाग के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
शनिवार तक जिला में 650 के आसपास स्कूलों की सुरक्षा ऑडिट का काम पूरा हो चुका है और अन्य स्कूलों में भी इसे तेज गति के साथ पूरा किया जा रहा है। सुरक्षा ऑडिट का प्रमाण पत्र हासिल कर चुके सभी स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे और इनमें पहले की तरह ही कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। बाकियों में भी सुरक्षा ऑडिट का काम पूरा होने के बाद एक दो दिन में कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
-कमल किशाेर बड़याल, सीईओ, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article