फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udampur, Ramnagar, Army School , Registration Camp

Udhampur News: आर्मी स्कूल में निशुल्क शिक्षा के लिए 200 छात्रों ने किया नामांकन

विज्ञापन
Udampur, Ramnagar, Army School , Registration Camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला उधमपुर और रामनगर के पांचवीं और छठी कक्षा के छात्रों को केंद्र प्रायोजित योजना के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर और सैनिक स्कूल नगरोटा में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को सैन्य मुख्यालय पटनीटाॅप में शिविर का आयोजन कर छात्रों के नामांकन फार्म भरे गए। इसमें काफी संख्या में उधमपुर और रामबन जिला के छात्रों ने भाग लिया।
ब्लाॅक चिनैनी के पूर्व बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने बताया कि इस योजना के तहत 200 बच्चों का नामांकन किया गया है। सैन्य अधिकारियों से आग्रह पर मंगलवार को दूसरे दिन भी यह कैंप लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र के स्थानीय बच्चों को आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर और सैनिक स्कूल में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

नामांकन के बाद इन बच्चों का टेस्ट होगा और इसमें जो बच्चे चयनित होंगे उनका एडमिशन होगा। उन्होंने कहा कि यह गरीब बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है। सभी से अपील है कि बढ़ चढकर इस कैंप में भाग लेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed