फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two Women Friends Start Organic Pickle Buisness

Udhampur News: दो सहेलियों ने शुरू किया केमिकल-फ्री अचार का कारोबार, बनीं महिला सशक्तीकरण की मिसाल

विज्ञापन
Two Women Friends Start Organic Pickle Buisness
 प्रियंका राजपूत
आत्मनिर्भर भारत के आह्वान से प्रेरित होकर बिना किसी सरकारी सहायता के व्यवसाय शुरू कियासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। घरेलू महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरीं बरखा वर्मा और प्रियंका राजपूत ने ''''आरवी होममेड पिकल्स'''' नाम से एक अनोखा केमिकल-फ्री अचार यूनिट शुरू कर महिला सशक्तीकरण की नई मिसाल कायम की है। शहर के वार्ड नंबर 19 में न्यू जेल रोड स्थित अपने घर से संचालित इस यूनिट में ये दोनों सहेलियां आंवला, कच्ची हल्दी, लहसुन, नींबू और मौसमी सब्जियों से पूरी तरह प्राकृतिक अचार तैयार कर रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान से प्रेरित होकर इन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के यह व्यवसाय शुरू किया। 12वीं पास बरखा और ग्रेजुएट प्रियंका का यह सफर महज दो महीने पहले शुरू हुआ था, लेकिन इनके ऑर्गेनिक अचार की मांग तेजी से बढ़ रही है। जिला उपायुक्त सलोनी राय ने भी इनके प्रयासों की सराहना की है।------------------------
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर बनने के आह्वान से प्रेरित होकर हम दोनों ने स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमने घर पर ही ''''होममेड केमिकल-फ्री अचार यूनिट'''' स्थापित करने की योजना बनाई और अपना सफर शुरू किया। परिवार और समाज का भी हमें पूरा सहयोग मिल रहा है। अभी हमने दो महीने पहले ही इस कार्य को शुरू किया है। ज्यादा लाभ तो अभी नहीं कमाया है, लेकिन अच्छी बात यह है कि अब तक किसी प्रकार का घाटा भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका राजपूत

मेरे मन में हमेशा से कुछ अलग करने और आत्मनिर्भर बनने की इच्छा थी, लेकिन शादी के बाद अधिकांश समय घरेलू कामकाज और सहेलियों के साथ गपशप में ही बीत रहा था। एक दिन हम दोनों ने आपस में बातचीत के दौरान घर बैठे ही कोई घरेलू उद्योग शुरू करने का विचार किया। लंबे विचार-विमर्श के बाद हमने अचार यूनिट लगाने पर सहमति बनाई। बाजार से सब्जियां और अन्य सामग्री खरीदने से लेकर अचार बनाने तक का सारा काम हम स्वयं करती हैं। इससे न केवल हमारा समय सार्थक रूप से व्यतीत हो रहा है, बल्कि यह हमारे लिए सम्मानजनक आजीविका का साधन भी बन गया है।
बरखा वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed