फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two schools locks roots by the villagers

ग्रामीणों ने दो स्कूलों में ताले जड़े

Mon, 20 Apr 2015 02:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, रामबन
अमर उजाला/ब्यूरो, रामबन Updated Mon, 20 Apr 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
Two schools locks roots by the villagers

एक तो शिक्षकों की कमी और उस पर अनुपस्थिति से गुस्साए ग्रामीणों ने रामबन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित दो स्कूलों में ताले जड़ दिए हैं। उसके बाद स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार और जोनल शिक्षा अधिकारी से मिल कर अपनी समस्याएं बताईं।

विज्ञापन


इस विवाद के कारण उखड़ाल शिक्षा जोन के मिडिल स्कूल नरथियाल और रामबन के प्राथमिक स्कूल हंगी के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। इस बीच अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन


गत दिवस अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाते हुए अभिभावकों ने अपनी चिंता जताई और कहा कि जिले रामबन के सभी छह शैक्षिक जोन के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन ब दिन पढ़ाई का स्तर गिर रहा है। बताया गया कि मिडिल स्कूल नरथियाल में 150 से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। इनके लिए यहां पांच शिक्षकों के पद सृजित हैं, इनमें से मात्र तीन शिक्षक ही तैनात हैं।

हेड मास्टर का पद तीन साल से खाली है। इतना ही तीन शिक्षकों में से एक को बीएलओ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। हद तो यह हो गई कि 9 मार्च के बाद से अब तक केवल एक सप्ताह के लिए स्कूल खोला गया।

लगातार शिक्षकों की अनुपस्थिति से तंग आकर स्थानीय लोगों ने इस स्कूल को गुरुवार को स्कूल में तालेबंदी की। इसी तरह सेना बत्ती क्षेत्र में प्राथमिक स्कूल हंगी में 30 से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। इनके लिए दो रहबरे तालीम शिक्षक तैनात हैं।

लोगों का कहना है कि यह स्कूल भी लगातार बंद रहता है। गुस्से में ग्रामीणों ने इस स्कूल में भी गुरुवार को ही ताले जड़ दिए।

स्कूली इमारत का निर्माण कार्य रोका
जिले में शिक्षा व्यवस्था का हाल बुरा है। हाई स्कूल हंझाल की इमारत का निर्माण कार्य स्थानीय एक जमींदार ने रोक दिया। जमींदार गुलाम कादिर का आरोप है कि उसने स्कूल के लिए जमीन सरकारी नौकरी देने की शर्त पर दी है।


शिक्षा विभाग ने वादा भी किया था। लेकिन अब रमसा के तहत जमीन पर स्कूली इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन नौकरी देने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इसके चलते गुलाम कादिर ने न केवल निर्माण कार्य को बंद कर दिया, बल्कि अपनी जमीन की तारबंदी भी कर दी।


मिडिल स्कूल नरथियाल और प्राथमिक स्कूल हंगी में तैनात गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। इस संबंध में जवाब भी मांग गया है।
-मो. अशरफ, मुख्य शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed