फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Maa Vaishno's shrine is being decked up for Navratri.

Udhampur News: नवरात्र के लिए सजने लगा मां वैष्णो का दरबार

Wed, 07 Oct 2026 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Maa Vaishno's shrine is being decked up for Navratri.
भवन के दो किमी क्षेत्र को सजाने में जुटे 400 से अधिक कारीगर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। पवित्र शारदीय नवरात्र को लेकरमां वैष्णो देवी भवन को दिव्य रूप देने की तैयारियां शुरू हो चुके हैं। नवरात्र में देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ भव्य सजावट का अनुभव कराने के लिए श्राइन बोर्ड व्यापक तैयारियां कर रहा है। भवन परिसर के करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में सजावट का कार्य 400 से अधिक कारीगरों की टीम कर रही है। जगह-जगह विशाल स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों को रंग-बिरंगी चुनरियों, सजावटी सामग्री और फूलों से सजाने का कार्य भी जारी है। नवरात्र के दौरान भवन में मां वैष्णो देवी के नौ स्वरूपों के साथ मां दुर्गा, महाकाली, मां सरस्वती, शिव परिवार, श्रीराम परिवार, राधा-कृष्ण, वीर हनुमान और भोले शंकर सहित विभिन्न देवी-देवताओं से संबंधित विशाल पंडाल बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह सजावट नवरात्रों के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है। पवित्र गुफा स्थल अटका स्थल के साथ कृत्रिम गुफाओं और उनके आसपास के प्रांगण को भी भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। भैरव घाटी, भैरवनाथ मंदिर, धार्मिक अर्धकुंवारी, मंदिर प्रवेश द्वार, दर्शनी ड्योढ़ी, नए ताराकोट मार्ग के प्रवेश द्वार और सांझीछत सहित यात्रा मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर भी सजावट का कार्य शुरू हो चुका है। श्राइन बोर्ड की ओर से इन सभी तैयारियों को नवरात्रों के आरंभ होने से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed