{"_id":"6ac5556963e8e9c8720f0087","slug":"500-ai-cameras-monitoring-suspicious-activities-in-the-holy-city-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104130-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे 500 एआई कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे 500 एआई कैमरे
Wed, 07 Oct 2026 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा। पवित्र शारदीय नवरात्र महोत्सव और मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान कटड़ा में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अभेद्य बना दिया है। कटड़ा से लेकर भवन तक पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कड़ी निगरानी के लिए कटड़ा और यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर 500 से अधिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही, कटड़ा और भवन में स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी असामान्य स्थिति या भीड़ के दबाव पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन पुख्ता प्रबंधों से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुगम होगी। संवाद