फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rain makes the weather pleasant; 15,000 pilgrims set out for the shrine.

Udhampur News: बारिश से मौसम सुहावना, 15 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना

Wed, 07 Oct 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rain makes the weather pleasant; 15,000 pilgrims set out for the shrine.
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में मंगलवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल घिर आए और कुछ देर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना रहा और श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए पारंपरिक यात्रा मार्ग से भवन की ओर बढ़ते रहे। शाम करीब पांच बजे तक करीब 15 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन की ओर रवाना हो चुके थे। त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। यात्रा से जुड़ी अन्य सभी सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहीं। अर्धकुंवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा, भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे तथा घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवा श्रद्धालुओं को लगातार मिलती रही। श्राइन बोर्ड और प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं जारी रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed