फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   two person Corona positive

ट्रेन का सफर कर दिल्ली से लौटे दो श्रमिक पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
two person Corona positive
अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। दिल्ली से लौटे दो श्रमिक रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। जब स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली तो दोनों को क्वारंटीन सेंटर से जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड हेल्थ केयर सेंटर पहुंचा दिया गया। इसी के साथ जिला उधमपुर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 35 तक पहुंच गई है।करीब तीन सप्ताह से बाहरी राज्यों से श्रमिकों और छात्र, छात्राओं का उधमपुर में अपने घरों को लौटना जारी है। इनको पहुंचते ही प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन किया जा रहा है और फिर इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। श्रमिकों के लौटने के साथ ही शहर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दो और श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों श्रमिक ट्रेन का सफर दिल्ली से जम्मू पहुंचे थे और इनके जम्मू में ही कोरोना टेस्ट किए गए थे। कोरोना टेस्ट के बाद दोनों को डिग्री कालेज उधमपुर में क्वारंटीन कर लिया गया था। इनकी रिपोर्ट जम्मू से रविवार को निकाली गई और दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। जम्मू से इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को क्वारंटीन सेंटश्र से जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड हेल्थ केयर सेंटर पहुंचाया गया। जिला उधमपुर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 35 हो गई है। इनमें से 21 लोग स्वस्थ्य होकर घरों को लौट गए हैं। जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। 13 लोगों का उपचार जम्मू और उधमपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed