फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two people die, 65 people infected due to infection in Udhampur

उधमपुपर में संक्रमण से दो लोगों की मौत, 65 लोग पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
Two people die, 65 people infected due to infection in Udhampur
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। शाम तक जिले में कुल 65 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 15 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दस सुरक्षाबल हैं। दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। जिले में तीन दिन के अंदर छह लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि 165 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट और ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार और शनिवार को भी कोरोना संक्रमण से दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को जिले में कुल 60 कोरोना संक्रमित पाए गए थे और 85 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। रविवार को शाम तक कुल 65 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। टिकरी और चिनैनी में सबसे अधिक 17-17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ रामनगर में तीन, पंचैरी में दस, बसंतगढ़ में चार और शहर में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को पाए गए संक्रमितों के संपर्क में रहने पर 100 के करीब लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10562 हो गए हैं। इनमें से 9674 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 122 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 766 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed