फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two people arrested for theft in the building area

भवन क्षेत्र में चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
Two people arrested for theft in the building area
कटड़ा। भवन पुलिस ने चोरी के ओराप में दो लोगों को गिरफ्तार कर नकदी और मोबाइल बरामद कर लिया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान बरसाती निवासी सुब्बक पूर्वा, मनकापुर और राज कपूर निवासी धामीपुर, गोंडा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नई दिल्ली से आए कुलदीप शर्मा निवासी एफ-17 पंजाबी बस्ती, बलजीत ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। इसमें उसने बताया कि दर्शन करने से पहले भवन स्नान घाट में स्नान के लिए गया था, लेकिन लौटने पर बैग गायब मिला। इसमें 4030 रुपये की नकदी और 15 हजार रुपये का मोबाइल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी भवन सुमन सिंह मन्हास ने जवानों को तैनात कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इस दौरान उन्होंने भवन के गेट नंबर तीन के पास दो लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पाया। गहन पूछताछ के बाद उन्होंने गुनाह को कबूल कर लिया। बाद में उनकी निशानदेही पर बैग, मोबाइल और नकदी को बरामद कर पीड़ित के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed