{"_id":"60a6b4c68ebc3e7518650ac2","slug":"two-more-people-died-of-corona-in-udhampur-180-found-infected-udhampur-news-jmu2356634168","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में कोरोना से दो और लोगों की गई जान, 180 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में कोरोना से दो और लोगों की गई जान, 180 मिले संक्रमित
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। वीरवार को जिले में संक्रमण के चलते दो और लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 180 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 211 लोग संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 1807 सक्रिय मामले हैं। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। हर रोज कोरोना संक्रमण के डेढ़ सौ से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। कई प्रयासों के बाद भी इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ है। जितनी अधिक टैस्टिंग की जा रही है उतने ही नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार को भी जिला में कुल 180 नए मामले पाए गए हैं।
जिला अस्पताल में दो लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। जबकि 211 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के अब कुल मामले 9676 हो गए हैं। इनमें से 7761 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हो चुके हैं। 108 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में 1807 सक्रिय मामले अभी शेष हैं।