{"_id":"60ba6aab8ebc3ea6dd2e918d","slug":"two-more-people-died-due-to-infection-in-udhampur-udhampur-news-jmu2366421189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में संक्रमण से गई दो और लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में संक्रमण से गई दो और लोगों की जान
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ 53 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। कोरोना संक्रमण से फिर से मौत होने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। वीरवार के मुकाबले में शुक्रवार को संक्रमण के मामले बढ़ने से भी परेशानी बढ़ी है। शाम तक 57 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार और बुधवार को एक भी व्यक्ति की संक्रमण से मौत नहीं हुई, लेकिन शुक्रवार को एक दिन के अंदर दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से चिंता भी बढ़ती जा रही है।
वीरवार को जिले में कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कई दिनों बाद कम मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की राहत महसूस कर रहा था। इसके साथ 75 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। लेकिन शुक्रवार को अचानक से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो गई और शाम तक कुल 53 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें तीन लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। जिले में 57 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10766 हो गई है। इनमें से 10149 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। अभी तक 128 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 499 बचे हैं। संक्रमितों के मुकाबले में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।