फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two more employee 's condition deteriorate

दो और कर्मचारियों की हालत बिगड़ी

Sat, 25 Oct 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 25 Oct 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two more employee 's condition deteriorate

अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग पर विभिन्न सरकारी विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल के दौरान दो और कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। इनको फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले वीरवार को अस्थायी कर्मचारियों ने काली पट्टियां बांध कर काली दिवाली मनाई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आल जेएंडके डिपार्टमेंट कैजुअल लेबर, नीड बेसिस, आईटीआई ट्रेनड, सीपी वर्कर्स यूनाईटेड फ्रंट जिला उधमपुर के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई कांप्लेक्स के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आरंभ की है। बुधवार शाम को एक कर्मचारी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया था, जबकि वीरवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर काली दिवालल मनाकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी भूख हड़ताल जारी रही। दोपहर करीब तीन बजे अचानक ही अजय समैलिया और युद्धवीर सिंह की हालत बिगड़ गई। इनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक तीनों अस्पताल में ही थे। सोबा राम, जगदीश कुमार, संजय कुमार, मोहन सिंह और अन्य ने कहा कि दिन ब दिन कर्मचारियों की हालत बिगड़ती जा रही है, लेकिन सरकार इसके बावजूद उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर किसी तरह के प्रयास नहीं कर रही है। जब तक राज्य सरकार लिखित आश्वासन नहीं देती है, तब तक उनकी भूख हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed