{"_id":"766107e50c458dfc03df53999fee3a54","slug":"two-killed-in-road-accidents-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Sun, 30 Nov 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार शिवर कटड़ा के साथ लगते दो अलग-अलग गांवों में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि दो मुसाफिर घायल हो गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
गांव तराकोट में शुक्रवार देर शाम को काम करते समय एक मजदूर के ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कसबे से एक किलोमीटर दूर ताराकोट गांव में झारखंड का रहने वाला मजदूर शातरू वन काम कर रहा था। इस दौरान वह अचानक ट्रक्टर (जेके20-1840) के नीचे आ गया। जब तक ड्राइवर कुछ समय पाता, तब तक वह कुचल चुका था। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने उसे उठा कर कटड़ा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुका था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं कटड़ा से पांच गांव भागथा के पास शुक्रवार देर शाम कसे मेटाडोर और मारुति कार की हुई टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को कटड़ा अस्पताल में उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।मेटाडोर (जेके14सी-9596) कटड़ा से टीकरी की ओेेर तेज गति से जा रही थी और मारुति कार (जेके02क्यू-7264) भागथा से कटड़ा की ओर आ रही थी।
दोनों की आमने-सामने टक्कर होने से कार में बैठे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों कि पहचान कार मालिक राकेश कुमार (23) और उसकी वंदना (20) दोनों निवासी भागथा के रहने वाले हैं। दोनों घायलों को कटड़ा अस्पताल लाया गया। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।