फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Trucks did not get permission to go beyond the zakhaini

ट्रकों को जखैनी से आगे जाने की नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
Trucks did not get permission to go beyond the zakhaini
उधमपुर/रामबन। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही के चलते शनिवार को यातायात पुलिस की ओर से ट्रकों को जखैनी नाके से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को वाहनों की आवाजाही जम्मू की तरफ रहने के कारण उधमपुर के आसपास के क्षेत्रों में राजमार्ग पर घाटी की ओर जाने वाले सैकड़ों ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि इस दौरान डोडा, किश्तवाड़ व भद्रवाह की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुचारु रही।
विज्ञापन

घाटी की तरफ जाने वाले किसी भी वाहनों को शाम तक जखैनी चौक से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस वजह से उधमपुर के जखैनी चौक के अलावा रठियान, बट्टल बालियां, गरनेई, फलाटा आदि क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस बीच रामबन के मारोग में पहाड़ से पत्थर गिरने से जम्मू की तरफ चल रहा यातायात भी प्रभावित हुआ है। इस कारण हाईवे पर कई बार गंभीर जाम भी लगा रहा। इससे डोडा-किश्तवाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को भी गंभीर जाम की समस्या का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed